हरिद्वार में भगदड़ मचने से 16 लोगों की मौत
इस महाकुंभ में करीब पांच लाख लोगों के उपस्थित होने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के गायत्री संस्था के संस्थापक श्रीराम शर्मा के शांतिकुंज में यह कुंभ वाला समारोह चल रहा है। गायत्री संस्था के संस्थापक श्रीराम शर्मा के जन्मशती पर यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। भगदड़ के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इतने बड़े आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया था, ना तो आम और ना ही खास किसी के लिये विशेष व्यवस्था नहीं की गयी थी। फिलहाल घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पुलिस प्रशासन वहां के रोकथाम में लग गया है। वैसे आपको बता दें कि मुख्यमंत्री खंडूरी भी इस प्रोग्राम में आज शामिल होने वाले थे।
Hi, I have been visiting your blog. ¡Congratulations for your work! I invite you to visit my blog about literature, philosophy and films:
ReplyDeletehttp://alvarogomezcastro.over-blog.es
Greetings from Santa Marta, Colombia