पुलिस सब इन्स्पेक्टर ने की आत्म हत्या
मुधोल (आदिलाबाद) | मुधोल पुलिस स्टेशन में आठ दिन पहले ही तैनात सब इंस्पेक्टर एम्.डी.ताजुद्दीन ने बीती रात थाना परिसर में स्थित अपने सरकारी आवास में अपनी सरकारी पिस्तोल से गोली मार कर आतम हत्या कर ली| खबर लिखे जाने तक आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया था | बताया जाता है कि आज सुबह जब थानेमें तैनात एक पुलिस ने उनसे मोबाईल पर सम्पर्क करना चाहा तो मोबाईल के काफी देर तक न उठने के कारणजब वह उनके आवास पर गया| लेकिन अन्दर से दरवाजा बंद होने के कारण उसने दरवाजे को काफी देर तक पीटता रहा |तब भी दरवाजा नही खुला तो उसने इसकी सूचना थाने के लोगों को दी |जिस पर वहां तैनात पुलिस वालों ने दरवाजा तोडा तो देखा की ताजोद्दीन खुनसे लथपथ पड़ा हुआ है,जिसके पास में ही उसकी सरकारी पिस्तोल भी पड़ी थी|घटना की जानकारी मिलते ही भैंसा के उप पुलिस अधीक्षक प्रताप रेड्डी अपने दलबल के साथ घट्न स्थल पर पहुँच गए है|इस बीच आदिलाबाद के पुलिस अधीक्षक सर्वेश्वर त्रिपाठी भी घट्न स्थल के लिए निकल चुके हैं |
पता हो कि इसी माह की तेईस तारीख को एम्.दी. ताजोद्दीन ने मुधोल थाने में तैनात हुआ था | बताया जा रहा है कि
ताजोद्दीन का निकाह इसी माह 19 तारीख को कडेम मंडल के मामदा गावं की रहने वाली एक युवती के साथ हुआ था|निकाह के तुरंत बाद उसकी तैनाती मुधोल हो गई |मृतक ताजोद्दीन के पिता सिंगरेनी कोयला खान में सरकारी मुलाजिम है |प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने उसके सरकारी मकान को अपने कब्जे में ले लिया है | समाचार लिखे जाने तक विवेचना जारी थी |
0 comments:
Post a Comment